खतरे के साये में जी रहे मड़हेटू गांव के दस परिवार

बादल फटने से छोह नाला में पानी आने के कारण आज भी मड़हेटू गांव के लोग डर के साये में जिंदगी जी रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 04:39 PM (IST)
खतरे के साये में जी रहे मड़हेटू गांव के दस परिवार
खतरे के साये में जी रहे मड़हेटू गांव के दस परिवार

संवाद सहयोगी, साहो : ग्राम पंचायत साहो के मड़हेटू गांव के दस परिवार भूस्खलन की जद में आने के कारण आज भी खतरे में जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। हालत यह है कि बारिश होने पर इन परिवारों की चिंता बढ़ जाती है। दस माह पहले लगातार बारिश के कारण गांव के साथ लगते मछराली के पास भूमि कटाव हो गया था। इसके बाद यहां लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन होता है। इस बारे में लोगों ने कई बार घरों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बादल फटने से छोह नाला में पानी आने के कारण भी मड़हेटू में भूस्खलन हुआ था। छोह नाला के पानी की निकासी इसी गांव के साथ होती है, जिसके कारण यहां भूमि कटाव लगातार जारी है। अगर समय रहते कोई सुरक्षा संबंधी कार्य शुरू नहीं किया गया तो मड़हेटू गांव के लोगों को अपने गांव के अस्तित्व से हाथ धोना पड़ सकता है। यहां पर प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द प्रशासन की ओर से भूमि कटाव को रोकने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ जाएगा। इसमें जान-माल का काफी नुकसान हो सकता है। गांव के ग्रामीण कई बार पंचायत में भी प्रस्ताव को पारित करवा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण लोगों का पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव के साथ लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके कारण यहां पर बारिश होने पर लोगों की चिंता बढ़ जाती है। इस बारे में कई बार पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया, लेकिन बजट का प्रावधान न होने के कारण प्रोटेक्शन कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

मो¨हद्र चौहान, निवासी मड़हेटू। बारिश के दौरान तो यहां लगातार भूस्खलन जारी हो जाता है। जिससे स्कूली बच्चों व अन्य लोगों को आवाजाही करने में भी दिक्कत पेश आती है। अगर जल्द यहां प्रोटेक्शन कार्य शुरू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में गांव को खतरा पैदा हो सकता है।

सुरेंद्र कुमार निवासी साहो। यहां भूस्खलन के कारण लोगों को हर समय नुकसान की चिंता रहती है। भूस्खलन के कारण कई घरों में दरारें तक आ गई हैं। लोगों ने ¨जदगीभर की जमापूंजी यहां मकान बनाने में लगाई है। जो सुरक्षा संबंधी कार्य न करने से मिट्टी में मिल सकती है।

सुशांत महाजन, निवासी मड़हेटू।

ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव पारित कर इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है। लेकिन कार्य अधिक होने के कारण बजट की मांग की गई है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। यहां पर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

सत्या कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत साहो।

chat bot
आपका साथी