रैली निकाल नशे के खिलाफ जागरूक किया

सतर्क और जागरूक करने का काम शुरू किया है। पुलिस ने चंबा शहर में छात्र-छात्राओं को नशे से बचने को कहा। उन्होंने नशे के आदी हो चुके लोगों के घर परिवार समाज मानव शरीर और आर्थिक हालातों को होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशे का सेवन नही करने को प्रेरित किया। किसी के भी द्वारा छेड़छाड़ करने पर अपने परिजनों के माध्यम से पुलिस को बताने को कहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 04:30 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 06:20 AM (IST)
रैली निकाल नशे के खिलाफ जागरूक किया
रैली निकाल नशे के खिलाफ जागरूक किया

संवाद सहयोगी, चंबा : नशे की ओर युवा पीढ़ी के बढ़ते कदमों पर अंकुश लगाने को पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। नशा निवारण अभियान के तहत चंबा पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ शहर में रैली निकाली। बैनरों पर संदेश लिखकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। सीटी चौकी पुलिस ने छात्रों के साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। एसपी चंबा ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़कर उन्हें सतर्क और जागरूक करने का काम शुरू किया है। पुलिस ने चंबा शहर में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया है। नशा परिवार के पतन का कारण बनता है। इससे, समाज, मानव शरीर और आर्थिक स्थिति पर होने वाले प्रभावों का भी विस्तार से जागरूक किया। विद्यार्थियों ने कभी भी नशे का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी