भाजयुमो ने भटियात में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भटियात की बैठक रविवार को चुवाड़ी में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:05 PM (IST)
भाजयुमो ने भटियात में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति
भाजयुमो ने भटियात में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भटियात की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह चुवाड़ी में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। विशाल चौहान ने एक बूथ पर 20 युवाओं को युवा मोर्चा के साथ जोड़ने के लिए काम करने की अपील की। अभियान के तहत करीब चार हजार युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। चौहान ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन नैहरिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विनायक रैणा, भटियात भाजयुमो अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, महामंत्री जीत राम व अनिक गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अंशुल सूर्यवंशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी