चंबा-पठानकोट एनएच पर भूस्खलन, छह घंटे आवाजाही रही ठप

चंबा-पठानकोट एनएच पर कांदू के पास भूस्खलन के कारण मार्ग पर छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 04:20 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 04:20 PM (IST)
चंबा-पठानकोट एनएच पर भूस्खलन, छह घंटे आवाजाही रही ठप
चंबा-पठानकोट एनएच पर भूस्खलन, छह घंटे आवाजाही रही ठप

संवाद सहयोगी, चनेड़ : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांदू के पास भूस्खलन होने से छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इससे यात्रियों सहित वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। शनिवार सुबह करीब पांच बजे कांदू के समीप भूस्खलन से भारी-भरकम चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। वाहन चालकों ने मार्ग बंद होने की जानकारी एनएच प्रबंधन को दी। इसके बाद एनएच प्राधिकरण की मशीनरी टीम सहित मौके पर पहुंची तथा मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे बहाल किया। यहां कीचड़ में बस फंसने के कारण भी मार्ग को बहाल करने में ज्यादा समय लग गया। करीब 11 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। मार्ग बंद होने के कारण लंबी दूरी की बसों की सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। बारिश के कारण अब कई स्थानों पर पहाड़ दरक रहे हैं, जिससे भूस्खलन हो रहा है। एनएच प्राधिकरण चंबा ने वाहन चालकों से अपील की है कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से गुजरते समय सावधानी बरतें। एनएच प्रशासन की टीम मशीनरी के साथ मौके पर ही तैनात है।

एनएच चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि मार्ग बंद होने के बाद मौके पर टीम ने पहुंचकर मलबे को हटाया। कीचड़ में बस फंसने के कारण मार्ग को बहाल करने में देरी हुई। 11 बजे यहां पर यातायात सुचारू करवा दिया था।

chat bot
आपका साथी