चंबा-तीसा मार्ग पर गिरी चट्टानें, नौ घंटे ठप रही आवाजाही

चंबा-तीसा मार्ग पर पहाड़ दरकने से मार्ग पर करीब नौ घंटे आवाजाही बंद रही।

By Edited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 09:53 AM (IST)
चंबा-तीसा मार्ग पर गिरी चट्टानें, नौ घंटे ठप रही आवाजाही
चंबा-तीसा मार्ग पर गिरी चट्टानें, नौ घंटे ठप रही आवाजाही

सेईकोठी, जेएनएन। चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप पहाड़ दरकने से मार्ग पर करीब नौ घंटे आवाजाही बंद रही। वीरवार सुबह नौ बजे मंदिर के पास भूस्खलन शुरू हो गया, जिसके कारण मार्ग दिनभर बंद रहा। मार्ग बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह ने मशीनरी व कर्मचारियों को मार्ग बहाल करने के लिए भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने के बाद वाहन चालकों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।

दिनभर लोग वाहनों की अदला-बदली करके अपने गंत्वय तक पहुंचे। चंबा-तीसा मार्ग को इन दिनों चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। जिस कारण यहां पहाड़ दरक रहे हैं, जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चुराह में मूसलधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग को काफी नुकसान किया है। विभाग के लाखों रुपये पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने में ही बह गए हैं। बारिश के दिनों में अकसर चंबा-तीसा मार्ग विभिन्न जगह भूस्खलन के चलते बंद हो जाता है। इससे यहां पर लोगों को परेशान होना पड़ता है।

सुबह मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ था। बड़ी चट्टानों के गिरने के कारण मार्ग को बहाल करने में देरी हुई। सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर पहुंच गई थी। शाम छह बजे मार्ग को बहाल कर दिया गया। हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता तीसा।

chat bot
आपका साथी