एक माह बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ होली मार्ग

आखिर एक माह के बाद लोक निर्माण विभाग ने होली मार्ग को बहाल कर दिया है। सोमवार दोपहर बाद होली मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 07:13 PM (IST)
एक माह बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ होली मार्ग
एक माह बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ होली मार्ग

संवाद सहयोगी, होली : आखिर एक माह बाद लोक निर्माण विभाग ने होली मार्ग को बहाल कर दिया। सोमवार दोपहर बाद होली मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इससे यहां पर लोगों सहित वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। होली में फंसी परिवहन निगम की बस भी मार्ग बहाल होने के बाद चंबा पहुंची। वहीं राशन व अन्य होली व खड़ामुख में फंसे हुए वाहन होली पहुंचे।

22 सितंबर को मूसलधार बारिश होने के कारण चंबा-होली मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो गया था। इससे बड़े वाहन होली में ही फंस गए थे। बारिश से कई स्थानों पर सड़क के डंगे धंस गए थे, जिसे लोक निर्माण विभाग ने एक माह की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता इंद्र ¨सह उत्तम ने बताया कि चंबा-होली मार्ग को सोमवार को बहाल कर दिया गया। विभाग की टीम को निर्देश दिए हैं कि वह रोजाना मार्ग की जांच करे।

chat bot
आपका साथी