Himachal Pradesh: 10 किलोमीटर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया बीमार बुजुर्ग व्यक्ति

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीमार बुजुर्ग व्‍यक्ति को 10 किलोमीटर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से उसे वाहन के माध्यम से किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जनजातीय उपमंडल पांगी की सुराल पंचायत में हिमपात लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 04 Feb 2023 09:19 AM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2023 09:19 AM (IST)
Himachal Pradesh: 10 किलोमीटर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया बीमार बुजुर्ग व्यक्ति
10 किलोमीटर पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया बीमार बुजुर्ग व्यक्ति

संवाद सहयोगी, पांगी : जनजातीय उपमंडल पांगी की सुराल पंचायत में हिमपात लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को सुराल ताई गांव के बीमार बुजुर्ग व्यक्ति को पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। यहां से उसे वाहन के माध्यम से किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: Shimla: निराश्रित बालिकाओं को घर बनाने के लिए भूमि और धन देगी सरकार, अनाथ आश्रम में रहने की आयु भी बढ़ाई

यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। सुराल ताई गांव के 75 वर्षीय महतम चंद की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने करीब 10 किलोमीटर पीठ पर उठाकर धरवास पहुंचाया। यहां से उसे वाहन में किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि पांगी के सुराल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद न होता तो इतना लंबा सफर न करना पड़ता।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डेपुटेशन पर डाक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। पांगी में कई सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने ग्रेफ जंक्शन से चलौली तक मार्ग बहाल कर दिया है। किलाड़ से सुराल की दूरी करीब 25 किलोमीटर है।

यह भी पढ़ें: Solan News: ग्राहक बन पुलिस ने किया देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल मालिक सहित एक महिला गिरफ्तार

ग्रेफ जंक्शन से अनछ गांव तक सड़क से बर्फ हटा दी है। जल्द सुराल के गनमस गांव तक सड़क बहाल कर दी जाएगी। एक-दो दिन में सुराल भटोरी तक सड़क यातायात के लिए बहाल हो जाएगी। -मोहिंद्र सिंह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

chat bot
आपका साथी