राठौर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : दीपक

प्रदेश व्यापी जनाक्रोश रैलियों में कांग्रेस कार्यकर्ता घरों से बाहर निकला और सक्रीय हुआ है।प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कही । उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरीके से भाजपा को घेरा उससे भाजपा कोई भी जबाब नहीं दे पाई। सभी कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ ले कर जो माहौल प्रदेश कांग्रेस ने बनाया उससे पार्टी जोश में है और भाजपा के खिलाफ और मुखर हो कर लड़ाई लड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:22 AM (IST)
राठौर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : दीपक
राठौर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : दीपक

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेश व्यापी जनाक्रोश रैलियों में कांग्रेस कार्यकर्ता घरों से बाहर निकलकर सक्रिय हुए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के दौरौं से कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कही। उन्होंने कहा प्रदेशाध्यक्ष ने जिस तरीके से भाजपा को घेरा है उसका वह जवाब नहीं दे पाई। सभी कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जो माहौल प्रदेश कांग्रेस ने बनाया है उससे पार्टी जोश में है। कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस न पहुंचे इसके लिए अध्यक्ष संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में सड़कें बदहाल हैं, स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। इन मुद्दों पर कांग्रेस जल्द आंदोलन तेज करेगी।

chat bot
आपका साथी