पांगी के लिए हवाई उड़ान रद्द

चंबा जिला मुख्यालय से बुधवार को कबायली क्षेत्र पांगी घाटी के लिए हवाई उड़ान रद हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 06:33 AM (IST)
पांगी के लिए हवाई उड़ान रद्द
पांगी के लिए हवाई उड़ान रद्द

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय से बुधवार को कबायली क्षेत्र पांगी घाटी के लिए हवाई उड़ान रद हो गई। अपरिहार्य कारणों के चलते उड़ान को स्थगित करना पड़ा। जिला मुख्यालय के पास सुलतानपुर स्थित हेलीपैड में सुबह से लोग पांगी घाटी जाने के लिए पहुंच चुके थे, लेकिन अंत समय में लोगों को उड़ान स्थगित होने की जानकारी दी गई। इस कारण लोगों को मायूस लौटना पड़ा। पांगी घाटी के साच पास के लिए हवाई उड़ान का शेड्यूल जारी किया गया था। पांगी घाटी में बर्फबारी के कारण सभी सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। इस कारण घाटी के लोगों का संपर्क कट गया है। अब तक पांगी घाटी जाने के लिए सैकड़ों लोगों ने आवेदन किया हुआ है, जो हवाई उड़ान का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को हवाई उड़ान रद होने पर लोगों की मायूसी बढ़ गई। अब लोगों को जिला मुख्यालय से पांगी घाटी के लिए अगली उड़ान का इंतजार रहेगा।

chat bot
आपका साथी