महिला मंडल लोथल ने चलाया सफाई अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिव शक्ति महिला मंडल लोथल ने रविवार को सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 04:15 PM (IST)
महिला मंडल लोथल ने चलाया सफाई अभियान
महिला मंडल लोथल ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सूत्र, मैहला : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिव शक्ति महिला मंडल लोथल की बैठक रविवार को हुई। इसमें महिलाओं ने घर व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ ली। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत शिव मंदिर लोथल में सफाई करके की। महिला मंडल लोथल की प्रधान केसरी देवी तथा सचिव रेशो देवी ने सभी महिलाओं से घर-घर जा कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया तथा भारत के सभी नागरिकों इस अभियान से जुड़ने को कहा गया। देश को यदि पूरी तरह से गंदगी से मुक्त करके स्वच्छ बनाना है तो इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। क्योंकि किसी इस अभियान को किसी एक संस्था या व्यक्ति द्वारा अंजाम नहीं दिया जा सकता है। आज भी कई स्थानों पर लोग खुले में कूड़ा-कचरा फैंक देते हैं, जो कि गलत है। यदि हम अभी से स्वच्छता की ओर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले समय में गंदगी बढ़ेगी, जिससे कि बीमारियां फैलेंगी। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि देश को स्वच्छ बनाने में अपना कर्तव्य समझें।

chat bot
आपका साथी