टिकरी पंचायत में महिला मंडल ने की सफाई

महिला मंडल सदस्यों ने रविवार को टिकरी पंचायत में सफाई अभियान छेड़ा। इस दौरान लोगों को भी सफाई के लिए जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 03:17 PM (IST)
टिकरी पंचायत में महिला मंडल ने की सफाई
टिकरी पंचायत में महिला मंडल ने की सफाई

संवाद सहयेागी, पुखरी : विकास खंड चंबा की टिकरी पंचायत के द्रकोटी से धड़याणू तक महिला मंडल सदस्यों ने रविवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत महिलाओं ने द्रकोटी से धड़याणू तक रास्ते के किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई की। यह आम रास्ता द्रकोटी से होते हुए धड़याणू तक जाता है। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। काफी समय से उक्त रास्ते की हालत काफी खस्ता हो गई थी तथा रास्ते के आसपास काफी झाड़ियां उग आई गई थीं। राविवार को महिला मंडल टिकरी की सदस्यों ने इस रास्ते की सफाई की। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को भी जागरूक किया। महिलाओं ने लोगों को बताया कि अगर कोई अपनी जिम्मेदारी समझेगा तो ही संपूर्ण स्वच्छ अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर महिला मंडल टिकरी की प्रधान निर्जला कुमारी, सचिव रीतू कुमारी, चंपा, रीना, शशि सोनी, रतनी, भागदेई, बबली, कल्पना, कांता, निशा, बॉबी, हितेश, संतोष कुमारी, उर्मिला, बबली, पुष्पा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी