भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा भटियात से शुरू

संवाद सूत्र, चुवाड़ी : भारतीय जनता पार्टी मंडल भटियात की ओर से परिवर्तन रथयात्रा का आगाज कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST)
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा भटियात से शुरू
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा भटियात से शुरू

संवाद सूत्र, चुवाड़ी : भारतीय जनता पार्टी मंडल भटियात की ओर से परिवर्तन रथयात्रा का आगाज किया गया। मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने चुवाड़ी में कहा कि यह परिवर्तन रथयात्रा भटियात के प्रत्येक बूथ में जाएगी तथा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों व कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को जागरूक करेगी। शुभारंभ के मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर पंचायत चुवाड़ी के अध्यक्ष विकास वर्मा व उपाध्यक्ष सुदेश धीमान, मंडल उपाध्यक्ष राजपाल, मंडल सचिव अनीता देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, महामंत्री अनिक गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता संदीप पनियाल, कार्यालय सचिव रतन चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलताएं किसी से छिपी नहीं हैं। इसका जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कड़ा जवाब देगी। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी