भैया दूज पर सोशल मीडिया पर लाइव हुए युवा

जिला चंबा में भैया दूज धूमधाम से मनाया गया। भाई बहन के प्यार का यह त्योहार कोई भी भाई-बहन खाली नहीं छोड़ना चाहता है। यही कारण है कि शुक्रवार को भैया दूज के अवसर पर जिला चंबा में बहने दूर-दूर से अपने भाई को तिलक लगाने उनकी लंबी उम्र की कामना करने पहुंचीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:39 PM (IST)
भैया दूज पर सोशल मीडिया पर लाइव हुए युवा
भैया दूज पर सोशल मीडिया पर लाइव हुए युवा

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा में शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यह त्योहार कोई भी भाई-बहन खाली नहीं छोड़ना चाहता है। यही कारण है कि शुक्रवार को भैया दूज पर जिला में बहनें भाई को तिलक लगाने मायके पहुंचीं। उधर, समय के साथ भैया दूज का अर्थ तो नहीं बदला है, लेकिन इसे मनाने का तरीका जरूर थोड़ा बदला है। कई भाई-बहनों ने भैया दूज मनाते समय फेसबुक लाइव किया तो किसी ने फोटो सोशल मीडिया पर डाली। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए इसका महत्व भी बताया।

महिलाओं तथा युवतियों ने घर पहुंचने के लिए परिवहन निगम की बसों का सहारा लिया। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को युवतियों व महिलाओं ने एचआरटीसी की बस सेवा का भरपूर लाभ उठाया। चंबा मुख्यालय स्थित पुराने बस अड्डे सहित नए बस अड्डे में महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। उन्होंने अपने भाई के घर तक का सफर एचआरटीसी की बसों के माध्यम से ही किया। शुक्रवार को बसों में महिलाओं व युवतियों की संख्या अधिक रही। वहीं, कई लोगों को बसें न मिलने से पैदल भी सफर करना पड़ा। भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट व पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस त्योहार को पुराने तरीके से ही मनाया जाता है। इतना जरूर है कि सोशल मीडिया के चलते इस पर चित्र व वीडियो डालने का प्रचलन बढ़ा है।

काजल कौर, निवासी चंबा। भैया दूज एक पवित्र रिश्ते का त्योहार है। भले ही आज जमाना बदल रहा हो, लेकिन त्योहार को उसी पुराने तरीके से मनाया जाता है, जिस तरीके से पहले मनाया जाता था।

नवीन शर्मा, निवासी चंबा। भैया दूज पर महिलाओं व युवतियों को नि:शुल्क एचआरटीसी सेवा देना सही है। इससे महिलाओं व युवतियों को सफर करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। इसका भरपूर लाभ मिलता है।

शुभम धीमान, निवासी चंबा। भैया दूज पर एक बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु तथा सुख-शांति की कामना करती है। इसको मनाने के तरीके में कुछ खास फर्क नहीं आया है। यह एक पवित्र त्योहार है।

अमित कुमार, निवासी चंबा।

chat bot
आपका साथी