वर्षा जल संरक्षण की जगाई अलख

ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:19 PM (IST)
वर्षा जल संरक्षण की जगाई अलख
वर्षा जल संरक्षण की जगाई अलख

संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्षा जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

नेहरू युवा केंद्र चंबा की ओर से पंचायत समिति सदस्य मनोज नैयर व ओम प्रकाश ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिल्लाघ्राट के उपप्रधान नरेश कुमार मौजूद रहे। मनोज नैयर ने लोगों का आह्वान किया कि वर्षा जल संरक्षण करने के लिए हर संभव प्रयास करें। वहीं, लोकेंद्र कुमार ने वर्षा जल को एकत्रित कर उसे इस्तेमाल करने के तरीके बताए। कैच द रेन विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें रशीद खान ने पहला, तिलक ने दूसरा और ओम प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया।

दूसरे चरण में नशामुक्त भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें स्वारदीन ने पहला, विक्की कुमार ने दूसरा तथा विजय कुमार व जीवन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरे चरण में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें सुलेमान ने पहला तथा जीवन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। चौथे चरण में सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें रशीद खान ने पहला स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में शान ए चंबा युवा क्लब ग्रज्जन के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, पंचायत समिति सदस्य दुलाहर त्रिलोक कुमार, सिल्लाघ्राट पंचायत उपप्रधान दिनेश कुमार, बार्ड सदस्य अब्दुल्ला खान, उपप्रधान घगरोता अमर सिंह, ओम प्रकाश, विक्की कुमार, विशाल कुमार, राकेश कुमार, सालो राम, धजो राम, रमेश कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, भीलो राम, दलीपु कुमार, सुनीता देवी, बबली देवी, नवल किशोर व गुलाम नबी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी