होमगार्ड जवान पर चलाई गोली, एसोसिएशन ने घेरी सरकार

मनाली में एक होमगार्ड जवान पर गोलियां चलाए जाने की घटना पर होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के कड़ा संज्ञान लिया है। एसोसिएशन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिद्र सिंह चौहड़िया ने प्रेस ब्यान में प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि बुधवार को मनाली में निहत्थे होमगार्ड जवानों पर जो गोलियां चलाई गई। यदि उसमें किसी जवान की मौत हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों के हाथ दिए डंडे क्या उन गोलियों का मुकाबला कर सकते हैं। क्यूं होमगार्ड जवानों को इस तरह मरने के लिए एक चारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन रात देश सेवा में समर्पित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 05:17 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:17 PM (IST)
होमगार्ड जवान पर चलाई गोली, एसोसिएशन ने घेरी सरकार
होमगार्ड जवान पर चलाई गोली, एसोसिएशन ने घेरी सरकार

फोटो सहित: 12 बीएएन 62

कैप्शन: जोगिद्र सिंह चौहड़िया।

: एसोसिएशन ने कहा डंडों की बजाय होमगार्ड को दिए जाएं आधुनिक हथियार

संवाद सहयोगी, डलहौजी : मनाली में एक होमगार्ड जवान पर गोलियां चलाए जाने की घटना पर होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के कड़ा संज्ञान लिया है। एसोसिएशन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिद्र सिंह चौहड़िया ने प्रेस बयान में प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि बुधवार को मनाली में निहत्थे होमगार्ड जवानों पर जो गोलियां चलाई गई। यदि उसमें किसी जवान की मौत हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के हाथ दिए डंडे क्या उन गोलियों का मुकाबला कर सकते हैं। क्यूं होमगार्ड जवानों को इस तरह मरने के लिए एक चारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। चौहड़िया ने कहा कि कई मर्तबा होमगार्ड जवानों की ओर से मांग की गई कि उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान के हालात से सब भली भांति परिचित हैं कि गोलियों का मुकाबला डंडे से करना सीधे खुदकुशी करने पर मजबूर करने जैसा है। जहां चार जवानों की तैनाती होनी चाहिए, वहां दो जवानों से ही काम चलाया जा रहा है। चौहड़िया ने कहा कि शायद सरकार तभी जागेगी जब होमगार्ड के जवानों की बलि ऐसे बदमाशों के हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि ऐसी ओर वारदातें हो चुकी है लिहाजा सरकार इस संबंध में ठोस कदम उठाए।

chat bot
आपका साथी