47 मार्ग बहाल, 42 अभी भी ठप

जिला चंबा में भारी बारिश तथा बर्फबारी के बाद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अब भी 42 मार्ग बंद पड़े हुए हैं। विभाग को एक ही दिन में करीब 65 लाख का नुकसान भी उठाना पड़ा है। रविवार सुबह तक करीब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 07:05 PM (IST)
47 मार्ग बहाल, 42 अभी भी ठप
47 मार्ग बहाल, 42 अभी भी ठप

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा में भारी बारिश तथा बर्फबारी के बाद हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अब भी 42 मार्ग बंद पड़े हुए हैं। विभाग को एक ही दिन में करीब 65 लाख का नुकसान भी उठाना पड़ा है। रविवार सुबह तक करीब 89 मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित थी। विभाग द्वारा इन मार्गों को बहाल करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया था। रविवार शाम तक विभाग द्वारा करीब 47 मार्गो को बहाल करवा दिया गया था, जबकि अन्य बंद पड़े मार्गों को बहाल करवाने के लिए सोमवार को फिर से कार्य शुरू किया जाएगा। बर्फबारी तथा बारिश के बाद चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग, खजियार-लक्कड़मंडी-डलहौजी मार्ग सहित जिला के अन्य मार्गों पर आवाजाही ठप पड़ गई है। लोक निर्माण विभाग मार्गो को बहाल करवाने में तो जुट गया है, लेकिन यदि आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहता है तो इसके कारण यहां पर भी लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस बार सर्दी के मौसम में हुई बर्फबारी तथा बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह डंगे गिरने, भूस्खलन तथा बर्फबारी के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग को मार्गो को बहाल करवाने तथा क्षति को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

-------------------

बारिश तथा बर्फबारी के बाद भी सड़कों के डंगे धंसने सहित भूस्खलन हो रहा है। विभाग द्वारा बंद पड़े 89 मार्गों में से 47 मार्गों को बहाल करवा दिया गया है। शेष मार्गों को बहाल करवाने के लिए सोमवार को कार्य शुरू किया जाएगा।

-जेएस गुलेरिया, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सर्किल डलहौजी।

-------

कहां कितने मार्ग बंद

लोनिवि मंडल,मार्ग बंद

सलूणी,8

भरमौर,5

डलहौजी,5

चंबा,9

तीसा,9

पांगी,6

कुल,42

chat bot
आपका साथी