कंदला स्कूल के पांच खिलाड़ी जिलास्तर पर खलेंगे

संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में शुक्रवार को चंबा खंड की तीन दिवसीय अं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)
कंदला स्कूल के पांच खिलाड़ी जिलास्तर पर खलेंगे
कंदला स्कूल के पांच खिलाड़ी जिलास्तर पर खलेंगे

संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में शुक्रवार को चंबा खंड की तीन दिवसीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत ¨सह मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान कियाणी स्कूल के प्रधानाचार्या रजनी बिजलवान ने सॉल टापी पहनाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, कुश्ती, सौ मीटर दौड़ समेत अन्य दौड़ का आयोजन किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता में 49 स्कूलों के 425 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर खो -खो प्रतियोगिता में कंदला ने हलुंडा को हराया। कंदला स्कूल के खिलाड़ियों के बढि़या प्रदर्शन के कारण पांच खिलाडि़यों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

इसमें तुषार, आदित्य, लो¨कद्र कुमार, पंकज तथा ध्रुव का चयन किया गया। इसके अलावा वालीबॉल के फाइनल में संधी ने ख्वाली को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

कबड्डी में पल्यूर और बैड¨मटन में करोड़ी स्कूल प्रथम रहा। 32 किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में अनिल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा चालीस किलोग्राम वर्ग की कुश्ती में अजय कुमार, पचास किलोग्राम के वर्ग में नाजीर व 55 किलोग्राम वर्ग में शमाउन ने पहला स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

लंबी कूद प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाट के रोहित, सरोल स्कूल के आदित्य व पल्यूर स्कूल के हसनदीन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में शमाउन ने पहला, दे¨वद्र ने दूसरा और मोहित और हर¨मद्र ¨सह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी