द्रमनाला वर्षाशालिका को जाने वालो रास्ता बदहाल

संवाद सूत्र, सिहुंता : द्रमण-सिहुंता हाइवे पर द्रमनाला में बनी वर्षाशालिका सड़क से ऊंचाई पर होने के क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2017 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2017 07:03 PM (IST)
द्रमनाला वर्षाशालिका को जाने वालो रास्ता बदहाल
द्रमनाला वर्षाशालिका को जाने वालो रास्ता बदहाल

संवाद सूत्र, सिहुंता : द्रमण-सिहुंता हाइवे पर द्रमनाला में बनी वर्षाशालिका सड़क से ऊंचाई पर होने के कारण लोग इस तक नहीं पहुंच पाते हैं और इसकी हालत भी खस्ता है। मोतला वार्ड से जिला परिषद सदस्य अंकिता राणा, ग्राम पंचायत मोतला की प्रधान रक्षा देवी, ग्रामीणों राकेश राणा, बॉबी महाजन, बलवान ¨सह सहित अन्य का कहना है कि करीब आठ वर्ष पूर्व द्रमण-सिहुंता राज्य राजमार्ग का निर्माण एनकेजी कंपनी ने शुरू किया था। सड़क की क¨टग के दौरान वर्षाशालिका की ऊंचाई सड़क से पांच फुट उपर हो गई। ऐसे में वर्षाशालिका तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बचा और कंपनी भी बिना रास्ता बनाए चली गई। लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद रास्ता बन पाया है। वृद्धों तथा बच्चों को वर्षाशालिका तक चढ़ना तथा उतरना काफी मुश्किल हो रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि वर्षाशालिका के लिए सीढि़यां बनाई जाएं। इसके साथ ही मरम्मत का कार्य भी करवाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता उ¨पदर गुलेरिया तथा कनिष्ठ अभियंता रणजीत ¨सह राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत जल्द एक प्रस्ताव पारित कर लोग विभाग के कार्यालय में दें। कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी