शिव नुआला पर झूम उठा चंबा

संवाद सहयोगी, चंबा : ¨मजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक सुनील राणा के नाम रही। मंच संभ

By Edited By: Publish:Sun, 31 Jul 2016 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2016 01:00 AM (IST)
शिव नुआला पर झूम उठा चंबा

संवाद सहयोगी, चंबा : ¨मजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक सुनील राणा के नाम रही। मंच संभालते ही उन्होंने एक के बाद एक गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शिव नुआला, नचे धुड़ूआ बजे तेरे बाजे ओ से की। इसके बाद गुडक झमके भाउआ मेघा ओ, धूड़ू नचेआ, तुलसो रेहंदी किना हो, रूत संगरोनी ओ, भरमौरी साहब घरे कदो ओना हो, चल मेरी गदणी ¨मजरा दे मेले गानों को गाकर खूब वाहवाही लूटी।

इस मौके पर वन मंत्री ठाकुर ¨सह भरमौरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने वन मंत्री को बैच पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत रोजाना की तरह मुसाधा गायन से हुई, इसमें शिव मेरा मस्त मलंग अड़ेआ, हुण बो कुतांई जो नसदा धुड़ुआ, मेरे भोले नाथ का मुसादा गायन किया। शर्मा म्यूजिकल गु्रप की तरफ से कलाकार ने कंकरिया मार के जगाया गीत गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं धर्मशाला के कॉमेडियन शाम सिंह ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर पंडाल में मौजूद दर्शक कुछ समय के लिए चंबा जैसे मुंबई पहुंच गए। उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, सुनील सेठी व अन्य कलाकारों समेत, कुत्ते, गाय की आवाज निकालकर लोगों का मनोरंजन किया।

शिव शक्ति ग्रुप बैरागढ़, निधिया राम, गद्दी संस्कृतिक दल रुणुकोठी के कलाकार ने प्रस्तुति दी। जिला मुख्यालय के साथ मंगला के कलाकार सतीश गौतम ने भी मिलने जो आया मेरी जान चंचलो, गोरी दा चित लगा चंबे दिया धारा आदि गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

chat bot
आपका साथी