तीसा में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, चंबा : पुलिस थाना तीसा के तहत विवाहिता से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। पीड़ि

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST)
तीसा में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, चंबा : पुलिस थाना तीसा के तहत विवाहिता से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ तीसा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने की है।

थाना तीसा के तहत विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका पति करीब 12 दिन पूर्व घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान गांव के चंद राम उसके घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। महिला का पति घर आया तो उसने घटना के बारे में उसे बताया। इसके बाद यह मामला पंचायत के पास पहुंचा। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पंचायत में सुनवाई के दौरान पीडि़त महिला से मारपीट की। इस कारण उसे गहरी चोटें आई हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे मुंह खोलने पर जान से मरने की धमकी भी दी थी। बहरहाल एसपी के समक्ष पहुंचे इस मामले पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला का क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में मेडिकल करवाया गया।

chat bot
आपका साथी