अवैध खनन पर भिड़ी महिलाएं

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 01:13 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 01:13 AM (IST)
अवैध खनन पर भिड़ी महिलाएं

संवाद सहयोगी, चंबा : रावी नदी में अवैध खनन पर दो समूहों में हुए टकराव के बाद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिलाओं पर डंडे व तेजधार हथियार से चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि घायल दोनों महिलाएं रीना देवी पत्नी मदन ठाकुर व रेखा देवी पत्नी मनोज कुमार रावी नदी के नजदीक कोई काम कर रही थी। इस बीच उनकी वहां रेत-बजरी निकाल रहे व्यक्तियों से बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में उन सभी लोगों की पत्नियां घटना स्थल पर पहुंच गई और दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया। जिससे महिलाओं के बीच हुए इस संघर्ष में रीना व रेखा घायल हो गई। जिन्हें बाद में उनके परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ले आए। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे रावी नदी के तट पर रोजाना की तरह अपने काम में व्यस्त थी। इस बीच करियां क्षेत्र के साथ लगते जुखराड़ी गांव के एक परिवार के लगभग दस लोग वहां आ धमके। जिनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी शुरू हो गई। जुखराड़ी गांव के लोगों ने अपने साथ लाए हुए डंडे व तेजधार हथियार से दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया। परिणामस्वरूप दोनों महिलाएं अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंचाया। इन दोनों महिलाओं को इस वारदात में बाजू, टांग और पीठ पर तेज धार हथियार से कई घाव आए हैं। उधर पुलिस को इस बात की सूचना मिलते ही वह क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंच गई। जहां दोनों पीड़ित महिलाओं ने अपने अपने बयान दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी उन्हें पिछले काफी समय से परेशान कर रहे थे। जिसके बारे में उन्होंने पहले भी लिखित रूप से पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौंसले और बढ़ गए। जिसके बाद उनकी कोई सुनवाई न देख उन्होंने उनके साथ इस कृत्य को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। आरोपियों को शीघ्र पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी