किहार में पुलिस ने पकड़ी साढ़े 65 किलो नाग छतरी

By Edited By: Publish:Sat, 19 Jul 2014 01:14 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jul 2014 01:14 AM (IST)
किहार में पुलिस ने पकड़ी साढ़े 65 किलो नाग छतरी

सलूणी : उपमंडल सलूणी के किहार में पुलिस ने वीरवार शाम को एक व्यक्ति से लगभग साढ़े 65 किलो नाग छतरी बरामद की है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। किहार पुलिस साला नाला में गश्त पर थी। तभी अचानक किहार की ओर से आ रहा माल वाहक नंबर एचपी 73-1679 को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। जिस दौरान वाहन में बैठे नरेश कुमार पुत्र चमन गांव बुखाड़िया तहसील सलूणी से 14 बैग नाग छतरी के बरामद हुए। जिनमें लगभग साढ़े 65 किलो अवैध रूप से ले जाई रही नाग छतरी बरामद की गई। इस क्षेत्र में नाग छतरी प्रचूर मात्रा में पैदा होती है। जिसके चलते पिछले काफी समय से यहां पर नाग छतरी के अवैध कारोबार के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी चंबा डीके चौधरी ने की है।

chat bot
आपका साथी