अब लोगों को ऑनलाइन मिलेगी मछली

हिमाचल के लोगों को ऑनलाइन मछली उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। इस योजना को सफल बनाने के लिए बिलासपुर मत्स्य निदेशालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 04:30 AM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 04:30 AM (IST)
अब लोगों को ऑनलाइन मिलेगी मछली
अब लोगों को ऑनलाइन मिलेगी मछली

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : प्रदेश में लोगों को ऑनलाईन मछली उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। योजना को सफल बनाने के लिए बिलासपुर मत्स्य निदेशालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय समुद्री मात्सि्यकी अनुसंधान संस्थान कोच्चि के वैज्ञानिकों के एक दल ने वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डीम्ड मात्सि्यकी प्रभाग डॉ. रोजित के नेतृत्व में मात्सि्यकी विभाग निदेशालय बिलासपुर का दौरा किया।

निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य सतपाल मेहता ने बताया विभाग ने मछली को ऑनलाइन कैसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सकता है और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में इसे कैसे लागू किया जा सकता है, पर वैज्ञानिकों के दल ने जानकारी दी। कोच्चि संस्थान ने इसके लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया है। इसके माध्यम से प्रदेश के मत्स्य पालक अपनी मछली व अन्य उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।  यह सुविधा स्वयं सहायता समूहों व पंजीकृत सहकारी सभाओं को भी उपलब्ध होगी। मत्स्य पालक उपभोक्ताओें को अपनी मछली की प्रजाति, भार, उपलब्धता व अन्य सूचना इस पोर्टल के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए एक एप भी बनाया गया है, जो ऑनलाइन शॉ¨पग की तर्ज पर कार्य करेगा। सभी मछली पालकों को इस पोर्टल पर पंजीकृत होकर इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर मत्स्य विभाग पतलीकूहल के उपनिदेशक, सहायक निदेशक मत्स्य बिलासपुर, मंडी, पालमपुर, ऊना, पौंग, चंबा, शिमला, सोलन व सिरमौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी