विहिप ने बिलासपुर में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी बिलासपुर धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2019 लव जेहाद एवं बाहरी राज्यों से आने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 PM (IST)
विहिप ने बिलासपुर में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विहिप ने बिलासपुर में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2019, लव जेहाद एवं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का पंजीकरण नहीं करने से खफा विश्व हिदू परिषद (विहिप) ने रोष सप्ताह के तौर पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी की।

विहिप के प्रदेश संयोजक तुषार डोगरा के नेतृत्व में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पहले शहीद स्मारक में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुषार डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुस्त एवं उदासीन रवैये के कारण हिमाचल प्रदेश में तेजी से धर्मातरण, लव जेहाद, लैंड जिहाद, गौ तस्करी व गौ हत्या जैसे आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। लव जेहाद के मामले बढ़ रहे हैं तथा हिदू लड़कियों का मजबूरन धर्मातरण करवाया जा रहा है। यही हाल ईसाई मिशनरियों का है। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत चंबा, तीसा, नूरपूर, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, बंजार, मंडी, सिरमौर व रोहडू सहित अन्य स्थानों पर बाहरी राज्यों से आने वाले खास समुदाय के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में अवैध रूप से अपने धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है तथा सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इन सभी घटनाओं को तुरंत प्रभाव से रोकने की जरूरत है।

तुषार डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गौ सेवा आयोग का गठन कर सराहनीय कार्य किया है लेकिन इस आयोग को गौ वंश की रक्षा करने के लिए कोई भी शक्ति नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से गौसदन को शक्तिशाली बनाने के लिए उचित कदम उठाने व कानूनी कार्रवाई के लिए कुछ शक्तियां पुलिस को भी देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2019 जैसे कठोर कानून को लागू किया है लेकिन उसके बावजूद एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जबरन हिदू समुदाय की लड़कियों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। अगर सरकार ने उपरोक्त मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो विहिप प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

chat bot
आपका साथी