कोठी व पपलोओ में दो महिलाओं को सांप ने डसा

घुमारवीं व झडूता में दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। दा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 07:33 PM (IST)
कोठी व पपलोओ में दो महिलाओं को सांप ने डसा
कोठी व पपलोओ में दो महिलाओं को सांप ने डसा

जागरण टीम, घुमारवीं/झडूता : घुमारवीं व झडूता में दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पहला मामला कोठी पंचायत का है। यहां कोठी निवासी शीला देवी पत्नी प्रवीण कुमार को साप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे घुमारवीं अस्पताल में भर्ती किया है। दूसरा मामला झडूता उपमंडल के पपलोआ इलाके का है। पपलोआ निवासी गुरमीत सिंह की पत्नी प्रियंका को साप ने घर में डस लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार वाले उसे पहले बरठीं और बाद में जिला अस्पताल में ले गए। प्रियंका की हालत भी अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी