अनुराग के जन्मतिथि पर चलाया सफाई अभियान, केक काटा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की जन्मतिथि पर विभिन्न संस्थाओं ने बि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:33 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:33 PM (IST)
अनुराग के जन्मतिथि पर चलाया 
सफाई अभियान, केक काटा
अनुराग के जन्मतिथि पर चलाया सफाई अभियान, केक काटा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की जन्मतिथि पर विभिन्न संस्थाओं ने बिलासपुर में रविवार को सफाई अभियान चलाया तथा शाम को केक काटा। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के की जन्मतिथि जिलेभर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें पांच सौ किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित कर समाज व पर्यावरण को स्वस्थ बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। हैंडबॉल नर्सरी मोरसिघी में हुए कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिद्र गर्ग ने शिरकत की। उन्होंने हैंडबाल एशियाड खेल चुकी तीन बेटियों दीक्षा ठाकुर, निधि शर्मा और प्रियंका ठाकुर के संग केक काटा और इस खुशी को जनता के साथ साझा किया। राजिद्र गर्ग ने अनुराग ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा लड्डू बांटे। इस मौके पर महेंद्र पाल रतवान, कमल महाजन, सौरव पटियाल, जितेंद्र ठाकुर, लोकेश ठाकुर, विमल महाजन आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

मंगलवार को प्रेरणा सप्ताह के तहत कंदरौर पंचायत में जितेंद्र ठाकुर की अगवाई में गरीब परिवारों को कंबल और बल्ह बल्वाणा में युवाओं को खेल सामग्री निश्शुल्क भेंट की जाएगी।

chat bot
आपका साथी