उठाऊ सिंचाई योजना ननांवा पर खर्च होंगे 23.93 लाख

संवाद सहयोगी बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने शुक्रवार को ग्राम पं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 05:20 PM (IST)
उठाऊ सिंचाई योजना ननांवा पर खर्च होंगे 23.93 लाख
उठाऊ सिंचाई योजना ननांवा पर खर्च होंगे 23.93 लाख

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत ननांवा व कुहमझवाड़ क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यो का भी जायजा लिया तथा निर्देश भी दिए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सदर विधान सभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर है जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। लगभग 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग टीहरा से डैहर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। करीब 27 लाख से सिकरोहा से ग्वालमुथानी सड़क की टारिग पर खर्च किए गए हैं।

ठाकुर ने कहा कि मंदरीघाट से कुहघाट वाया हरिजन बस्ती लुसाहन सड़क का कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग 70 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वालमुथानी में स्टेडियम व सुरक्षा दीवार पर लगभग 30 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उठाऊ सिचाई योजना ननांवा के पानी वितरण सुधार पर लगभग 23 लाख 93 हजार रुपये की राशि व्यय की जाएगी जिससे 45.28 हेक्टेयर भूमि सिचित होगी। मणी खड्ड पर चेकडैम व वाटर क्रेट लगाने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ पेयजल योजना जबल्याणा के विस्तारीकरण पर लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये व्यय किए जाएगा। गांव संताली में 14 हजार 300 लीटर का वाटर स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन, उपप्रधान दिला राम भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पंकज, वार्ड सदस्य बिटू, रीना देवी व मस्तराम, एसडीओ लोक निर्माण सुरम सिंह, एसडीओ जल शक्ति विभाग आशीष कुमार, एसडीओ विद्युत राम पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी