चार विस क्षेत्रों को कितनी राशि दी : रामलाल

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा नयनादेवी से विधायक रामलाल ठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Feb 2018 09:22 PM (IST)
चार विस क्षेत्रों को कितनी राशि दी : रामलाल
चार विस क्षेत्रों को कितनी राशि दी : रामलाल

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा नयनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने सांसद अनुराग ठाकुर से प्रश्न किया है कि 10 वर्ष में उन्होंने बिलासपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों को सांसद निधि से कितनी राशि उपलब्ध करवाई है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस जनता द्वारा चुने गए सांसदों से उनकी सांसद निधि का हिसाब मांग रही है। अनुराग ने बिलासपुर के लिए कुछ भी नहीं किया, जहां तक क्रिकेट स्टेडियम की बात है इसे भी कांग्रेस कार्यकाल में बीबीएमबी से लेकर बिलासपुर के लिए दिया गया था। बिलासपुर में भाखड़ा विस्थापित द्वारा मजबूरन किए गए अवैध कब्जों को तोड़ने की बात उच्च न्यायालय के आदेशानुसार की जा रही है, लेकिन इस पर सांसद का एक भी बयान नहीं आया है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसलिए इन कब्जों को नियमित करने के लिए सरकार द्वारा नीति बनाई जा सकती है। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि कुछ मुद्दों को लेकर जनता में जाएं और लोकसभा सांसद से हिसाब मांगें। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. राम किशोर, तिलकराज शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजना धीमान, नगर परिषद की अध्यक्ष सोमा देवी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन कौशल, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार, सदर कांग्रेस के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर के अलावा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी