पदोन्नति पर ली जाने वाली विकल्प की शर्त हटाने की मांग

संवाद सहयोगी घुमारवीं प्रदेश में कार्यरत टीजीटी (कला) टीजीटी (विज्ञान) पदोन्नत स्कूल प्रवक्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:35 PM (IST)
पदोन्नति पर ली जाने वाली विकल्प की शर्त हटाने की मांग
पदोन्नति पर ली जाने वाली विकल्प की शर्त हटाने की मांग

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : प्रदेश में कार्यरत टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान) पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ व हेडमास्टर कैडर ऑफिसर एसोसिएशन के चेयरमेन गजेंद्र ठाकुर ने प्रदेश सरकार व शिक्षा मंत्री गोविद ठाकुर से मांग की है कि कि टीजीटी से पदोन्नति पर ली जाने पर विकल्प की शर्त को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। 26.04.2010 के बाद पदोन्नत होने वाले पदोन्नत प्रवक्ताओं को भी मुख्याध्यापक बनने का मौका दिया जाए।

संघ के जिला बिलासपुर के प्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव संजीव शर्मा, पवन चंदेल, राज कुमार, सुशील कुमार, मनोज आदि ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के छात्रों के हित के लिए जिओ टीवी पर तीन नए चैनल शुरू किए हैं। इन चैनलों के माध्यम प्रदेश के विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत फायदा होगा। इस कार्य के लिए संघ शिक्षा मंत्री को बधाई देता है।

शिक्षा मंत्री ने प्रधानाचार्य पदोन्नति की बड़ी सूची निकाल कर अपनी दूरदर्शिता व अपनी अध्यापक हितैषी सोच को दर्शाया है। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची निकाल कर अध्यापकों को राहत प्रदान करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 400 के करीब मुख्या अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। मुख्याध्यापक के पद की पदोन्नति के लिए टीजीटी अध्यापक 26-27 वर्ष का इंतजार करते हैं। संघ को उम्मीद है कि मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करके व टीजीटी से पदोन्नति पर ली जाने वाली विकल्प की शर्त को खत्म करके शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर प्रदेश के शिक्षकों को राहत प्रदान करेंगे।

chat bot
आपका साथी