भीड़ देख कांग्रेसी बौखलाए : धर्माणी

घुमारवीं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर में माफिया राज ह

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 06:19 PM (IST)
भीड़ देख कांग्रेसी बौखलाए : धर्माणी
भीड़ देख कांग्रेसी बौखलाए : धर्माणी

घुमारवीं : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर में माफिया राज हटाओ हिमाचल बचाओ रैली में उमड़ी भीड़ को देख कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं और भाजपा के नेताओं पर झूठे आरोप लगाए रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर द्वारा दिए जा रहे विरोधाभाषी बयानों पर स्थिति स्पष्ट करें। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से पूरे प्रदेश में विकास के कई कार्य प्रारंभ हुए है। प्रदेश में फैले माफिया राज से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस के नेता गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और विकास कार्यो को ग्रहण लगने के कारण आम जनता परेशान है और जनता आने वाले समय में सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

chat bot
आपका साथी