महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाएं

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्लर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Oct 2018 03:01 PM (IST) Updated:Tue, 02 Oct 2018 03:01 PM (IST)
महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाएं
महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाएं

संवाद सहयोगी, बरठीं : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्लर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। अध्यापकों ने बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्शो का अनुसरण करने आह्वान किया। संजय शर्मा, राजेन्द्र, ऊषा देवी, ललीता ने बच्चों को दोनों महान विभूतियों के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों तथा अध्यापकों ने रैली निकाल कर जनजागरण अभियान चलाया। प्रधानाचार्य शोभा गर्ग व राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी भूपेंद्र सांख्यान ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, ऊषा देवी, सोहन लाल, अरविन्द कुमार, राजेंद्र चौधरी, देवराज, ललिता, सरोज शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी