अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने ब्लॉक चुनाव की अधिसूचना की जारी

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला बिलासपुर ने चुनावी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 04:58 PM (IST)
अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने ब्लॉक चुनाव की अधिसूचना की जारी
अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने ब्लॉक चुनाव की अधिसूचना की जारी

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला बिलासपुर ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कृपाल ¨सह मराठा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सभी पदाधिकारी, सभी ब्लॉकों के प्रधान, महासचिव के अलावा जिला भर के सभी विभागों के विभागीय संगठन ने जिला भर से आए करीब 70 कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी खंडों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सभी ब्लॉकों की अधिसूचना के अनुसार जुखाला ब्लॉक के चुनाव 26 फरवरी को सीएचसी मार्कंड, 28 फरवरी को स्वारघाट लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह व पहली मार्च को झंडूता खंड के चुनाव बीडीओ ब्लॉक झंडूता में करवाए जाएंगे। इसके अलावा घुमारवीं खंड के चुनाव तीन मार्च को नगर परिषद के रैन बसेरा में होंगे। पांच मार्च को शहरी इकाई बिलासपुर के चुनाव एनजीओ भवन बिलासपुर में करवाए जाएंगे। पांच खंडों के चुनाव के बाद जिला के चुनाव शीघ्र एनजीओ भवन बिलासपुर में करवाए जाएंगे। बैठक में जिला बिलासपुर के वरिष्ठ उपप्रधान धर्म ¨सह के अलावा तिलक राज शर्मा, सुरेश चंदेल, प्यारेलाल सहित सभी ब्लॉकों के प्रधान महासचिव ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी