स्वारघाट, स्वाहण रूट पर बसों का इंतजार करते रहे लोग

स्वारघाट, कैंची मोड़, स्वाहण, नयना देवी रूट पर प्राइवेट बसें न चलने स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:05 PM (IST)
स्वारघाट, स्वाहण रूट पर बसों का इंतजार करते रहे लोग
स्वारघाट, स्वाहण रूट पर बसों का इंतजार करते रहे लोग

संवाद सहयोगी, स्वाहण : स्वारघाट, कैंची मोड़, स्वाहण, नयना देवी रूट पर प्राइवेट बसें न चलने से लोगों परेशानी झेलनी पड़ी। इन मार्ग पर सबसे ज्यादा प्राइवेट बसें चलती हैं। सरकारी बसें इक्का दुक्का ही यहां नजर आती हैं। इन रूट पर प्राइवेट बसें ही पूरा दिन दौड़ती हैं। प्राइवेट बसों की हड़ताल के चलते लोगों को किराये पर गाड़ियां करके एक जगह से दूसरी जगह तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों व सरकारी कर्मचारियों को झेलनी पड़ी। बच्चों को पैदल स्कूल पहुंचना पड़ा।

chat bot
आपका साथी