रजिस्ट्रार आवास के घेराव पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लिया

जागरण संवाद केंद्र बिलासपुर कांग्रेस ने एबीवीपी की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:20 PM (IST)
रजिस्ट्रार आवास के घेराव पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लिया
रजिस्ट्रार आवास के घेराव पर कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लिया

जागरण संवाद केंद्र, बिलासपुर : कांग्रेस ने एबीवीपी की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के रजिस्ट्रार आवास के घेराव को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि सीयू में भर्तियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। अब उस पर पर्दा डालने के लिए छात्रों को मोहरा बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने सीयू में भर्तियों की जांच सीबीआइ से करवाने के साथ ही भर्ती रिकॉर्ड सील करने की भी मांग की है। साथ ही रजिस्ट्रार व उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि सीयू धर्मशाला में भर्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। सारे मापदंडों को ताक पर रखकर अपात्र लोगों की भर्ती की गई है। भर्ती घोटाले का मामला तूल पकड़ने पर इसे दबाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। एबीवीपी की ओर से रजिस्ट्रार के निजी आवास का घेराव करना इसी कड़ी का एक हिस्सा है। इससे रजिस्ट्रार का परिवार भयभीत है। इस परिवार को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

राजेश धर्माणी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में किसी बड़े षड्यंत्र की आहट साफ तौर पर महसूस हो रही है। इससे ऐसा लग रहा है कि भर्ती रिकॉर्ड को नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। रिकॉर्ड नष्ट करके गलत ढंग से नियुक्तियां करने के आरोपितों को बचाना आसान हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि भर्तियों से संबंधित सारा रिकॉर्ड तुरंत प्रभाव से सील किया जाए। साथ ही इस मामले की जांच सीबीआइ से करवाई जाए।

chat bot
आपका साथी