युवा वोटरों पर भाजपा-कांग्रेस की नजर

लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:37 AM (IST)
युवा वोटरों पर भाजपा-कांग्रेस की नजर
युवा वोटरों पर भाजपा-कांग्रेस की नजर

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने कमर कसी हुई है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र झंडूता (3) राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थित है। इस मतदान केंद्र पर झंडूता मुख्य बाजार, झंडूता, मुकड़ान रोपड़ी के लोग मतदान करेंगे। दोनों पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में बैठकें कर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। इस मतदान केंद्र में बूढ़े लोगों को पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा क्योंकि रास्ता समतल नहीं है। हालांकि यहां पर पार्टियों का लोकसभा चुनाव में मुख्य केंद्र बिदु नए वोटर बने हुए हैं। लोगों के घरों में जाकर पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हैं। दोनों ही पार्टियों द्वारा मतदान केंद्र में बनने वाले नए वोटरों पर पूरी नजर रखी जा रही है। लोगों को लुभाने के लिए कांग्रेस व भाजपा के नेताओं का भी क्षेत्र में आना-जाना चला रहता है। भाजपा मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को बेहतरीन बताकर लोगों के बीच पहुंच रही है तो कांग्रेस भाजपा की नाकामियों को उजागर कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यो में जुट गए हैं। घर-घर जाकर भाजपा की पांच वर्ष की उपलब्धियों व चलाई जा रही नीतियों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। हम अपने बूथ से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भारी मतों से लीड देंगे।

ओंकार सिह, बूथ अध्यक्ष भाजपा।

बूथ स्तर पर लोगों को उनके वोट का सही प्रयोग करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में सभी लोगों को घर-घर जाकर बताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ बैठकें की जा रही हैं।

प्रकाश चंद, बूथ अध्यक्ष कांग्रेस।

chat bot
आपका साथी