कोरे वादे कर जनता को गुमराह करती है कांग्रेस : रणधीर

संवाद सूत्र, नयना देवी : विधानसभा क्षेत्र नयना देवी से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने कहा है कि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Oct 2017 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 25 Oct 2017 06:18 PM (IST)
कोरे वादे कर जनता को गुमराह करती है कांग्रेस : रणधीर
कोरे वादे कर जनता को गुमराह करती है कांग्रेस : रणधीर

संवाद सूत्र, नयना देवी : विधानसभा क्षेत्र नयना देवी से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह और उनके सिपहसालारों ने जोड़तोड़ की ही राजनीति की है। भाजपा के लोगों को गुमराह कर कांग्रेस का दामन थमाया गया था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। लोग कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र से दुखी होकर अब घर वापसी करने लगे हैं। बहुत सारे लोगों ने पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में अब लोगों को समझ आ गया है कि कांग्रेस सिर्फ कोरे वादे व दावे कर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करती है।

बुधवार को मलोखर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं में रणधीर शर्मा ने रानीकोटला पंचायत क्षेत्र के कोठी बताला, ढाडस, पहलवाणा, सोलधा पंचायत के घमराड़ा, छकोह पंचायत के मलोखर, कोलथी, समोग ब्राह्मणा इत्यादि क्षेत्रों में जनसभाएं की। इस दौरान कोठी बताला के धर्मेंद्र कुमार, पहलवाणा के चेतराम, लेखराम, श्रवण कुमार और बंगालूराम भाजपा में शामिल हो गए और उनका हार पहनाकर पार्टी में वापस आने पर स्वागत किया। साथ ही आश्वस्त किया कि भाजपा में उनका पहले की तरह ही सम्मान किया जाएगा।

रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल के कार्यकाल में कर्मचारी वर्ग को प्रताड़ित ही किया है। हर वर्ग इस सरकार की कारगुजारियों से दुखी हो चुका है और विधानसभा चुनाव में लोग सरकार के खिलाफ अपना गुब्बार निकाल रहे हैं। सरकार का तख्ता पलटने के लिए लोग नौ नवंबर का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी