15 स्कूलों के 298 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में छात्र वर्ग अंडर 19 की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें क्षेत्र के समाजसेवी एवं बजाज एलियांज के शाखा विकास प्रबन्धक बिलासपुर सुभाष ठाकुर मुख्यतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। खेल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:39 AM (IST)
15 स्कूलों के 298 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
15 स्कूलों के 298 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

संवाद सहयोगी, बरठीं : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में छात्र वर्ग अंडर 19 की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें क्षेत्र के समाजसेवी एवं बजाज एलियांज के शाखा विकास प्रबंधक बिलासपुर सुभाष ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। खेल प्रभारी जगदेव मेहता ने बताया प्रतियोगिता में बरठीं जोन के 15 स्कूलों के 298 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, खोखो, बैडमिटन व कुश्ती को रखा गया है। मुख्यातिथि ने अपनी तरफ से खेलों के आयोजन के लिए पांच हजार की राशि दान स्वरूप दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान उषा ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमला देवी, प्रेम सिंह पठानिया, पाठशाला के प्रधानाचार्य हंसराज सांडिल, बरठीं स्कूल के प्रधानाचार्य जगवीर सिंह, बडगांव स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी