होमगार्डो ने ली रिश्वत न लेने की शपथ

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कंपनी कंमाडर 5 /6 में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी कमांडर संजीव कुमार ने होमगा‌र्ड्स जवानों को रिश्वत न लेने बारे शपथ दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:30 AM (IST)
होमगार्डो ने ली रिश्वत न लेने की शपथ
होमगार्डो ने ली रिश्वत न लेने की शपथ

संवाद सहयोगी, भराड़ी : सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कंपनी कमांडर पांच/छह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी कमांडर संजीव कुमार ने होमगा‌र्ड्स जवानों को रिश्वत न लेने बारे शपथ दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा चलाये गए सतर्कता अभियान के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें रिश्वत को समाप्त करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य के तहत भराड़ी होमगार्ड जवानों द्वारा यह शपथ कार्यक्रम किया। इसके लिए जवानों द्वारा भराड़ी क्षेत्र की जनता को भी रिश्वतखोरी से बचने के लिए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एसपीसी जगरनाथ, पीसी अभिषेक, गृह रक्षक विशाल शर्मा, दीपक चौहान, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी