नशा निवारण केंद्र खोलने के फैसले का स्वागत

नगर सुधार समिति बिलासपुर ने बिलासपुर तथा नयनादेवी में नशा निवारण केंद्र खोलने के फैसले का स्वागत किया है। नगर सुधार समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार महासचिव राजेंद्र गौतम प्रवक्ता मंजीतकौर प्रेस सचिव तनुज सोनी एवं तमाम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 06:43 AM (IST)
नशा निवारण केंद्र खोलने के फैसले का स्वागत
नशा निवारण केंद्र खोलने के फैसले का स्वागत

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : नगर सुधार समिति बिलासपुर ने बिलासपुर तथा नयनादेवी में नशा निवारण केंद्र खोलने के फैसले का स्वागत किया है। नगर सुधार समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव राजेंद्र गौतम, प्रवक्ता मंजीतकौर, प्रेस सचिव तनुज सोनी एवं तमाम पदाधिकारियों ने बिलासपुर जिला प्रशासन के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें बिलासपुर तथा नयनादेवी में उपायुक्त बिलासपुर की देखरेख में नशा निवारण केंद्र खोले जाने का फैसला लिया है। समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त तथा मुख्यमंत्री को नशा निवारण केंद्र बिलासपुर में खोलने का प्रस्ताव पेश किया था। समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बिलासपुर का युवा वर्ग इस चिट्टा नशा की दलदल में फंस रहा है। नशा निवारण केंद्र बिलासपुर में खुल जाने से यहां के युवाओं को इस नर्क से निजात दिलाई जा सकेगी। समिति अध्यक्ष ने उपायुक्त बिलासपुर का अपनी इस मांग को मानने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया है तथा कहा कि शीघ्र ही यहां नशा निवारण केंद्र खोला जाए। समिति ने जिला प्रशासन को आश्वासन दिया है कि उनकी संस्था जिला प्रशासन का तन मन धन से सहयोग करने के लिए हर समय तैयार है।

chat bot
आपका साथी