हर बूथ से जोड़े जाएंगे चालीस युवा

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया तथा नेशन विद नमो वलांटियर नेटवर्क के साथ हर बूथ पर चालीस युवाओं को जोड़ा जाएगा। भा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 11:29 PM (IST)
हर बूथ से जोड़े जाएंगे चालीस युवा
हर बूथ से जोड़े जाएंगे चालीस युवा

संवाद सहयोगी, बिलासपुर :

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया तथा नेशन विद नमो वालंटियर नेटवर्क के साथ हर बूथ पर चालीस युवाओं को जोड़ा जाएगा। भाजयुमो सोशल मीडिया के प्रदेश इंचार्ज मदन नरयाल ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान से विचार विमर्श कर नेशन विद नमो वालंटियर नेटवर्क के प्रदेश सहसंयोजक और संसदीय क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा कर दी है। कुलदीप खजुरिया बिलासपुर तथा संजीव शर्मा सोलन को प्रदेश सह संयोजक और देशराज शर्मा महासू को संसदीय क्षेत्र शिमला से, जीतन कुमार ऊना को संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से , रजनीश ठाकुर करसोग को संसदीय क्षेत्र मंडी से, वीरेंद्र शर्मा शाहपुर को संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से प्रभारी नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी