साई संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

संवाद सहयोगी, बरठीं : शहीद भगत ¨सह पब्लिक स्कूल बड़गाम में ओम साईं राम सत्य साईं संस्था बिल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 08:43 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 08:43 PM (IST)
साई संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
साई संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

संवाद सहयोगी, बरठीं : शहीद भगत ¨सह पब्लिक स्कूल बड़गाम में ओम साईं राम सत्य साईं संस्था बिलासपुर इकाई के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान साईं भक्तों ने साईं के भजनों से स्कूल को सराबोर कर दिया। ओम उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके अलावा चित्रकला, कविता, वाद-विवाद और विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सकूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने •ारूरतमंदो को गर्म कंबल दिये। साईं संस्था के किशोरी लाल, राकेश , चंद्र प्रकाश, बिन्नी, नंद लाल, एसएमसी प्रधान चुड़ ¨सह , प्रधानाचार्य सतीश सहोता, राकेश कुमार, देवेंद्र, रीता, रोमा, मीना,कल्पना, निशा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी