सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत लैहरी सरेल पंचायत के दमेहड़ा में मातृ शिशु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वृत पर्यवेक्षक धर्मेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि भ्रूण हत्या एक घिनौना अपराध है। बच्चियों को पैदा होने से प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 02:42 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 02:42 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सहयोगी, बम्म : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लैहरी सरेल पंचायत के दमेहड़ा में मातृ शिशु बैठक वृत्त पर्यवेक्षक धर्मेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि भ्रूणहत्या घिनौना अपराध है। बेटियां दो कुलों को पार लगाने वाली है। उन्होंने समय के साथ बच्चियों को लेकर आने वाले बदलाव, हर क्षेत्र में बेटियों के आगे होने तथा महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय, दहेज प्रथा, मानसिक उत्पीड़न आदि को लेकर सभी को जागरूक किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान बबीता धीमान, महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी, कांता ठाकुर, अचला कुमारी, विजय कुमारी, निशा कुमारी, निर्मला कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष, प्रोमिला, शशीबाला, शीला, कुसुमलता, सरोज, रक्षा, कांता, ज्ञानचंद, संजू व बुद्धिराम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी