जनता से किए वादों को पूरा करने में भाजपा नाकाम

उपमंडल झंडूता की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अध्यक्ष अभिषेक राणा की अध्यक्षता में 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा की पिछले 1 साल में भाजपा अपने किए हुए वादों को पूरा करने में असफल रही है। भाजपा केवल राम मंदिर बनाएंगे ¨हदू राज्य स्थापित होगा ऐसे मुद्दों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 05:52 PM (IST)
जनता से किए वादों को पूरा करने में भाजपा नाकाम
जनता से किए वादों को पूरा करने में भाजपा नाकाम

संवाद सहयोगी, झंडूता : उपमंडल झंडूता की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अध्यक्ष अभिषेक राणा की अध्यक्षता में 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा की पिछले एक साल में भाजपा अपने किए हुए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। भाजपाई केवल राम मंदिर बनाएंगे ¨हदू राज्य स्थापित होगा ऐसे मुद्दों पर वोट की राजनीति कर रहे हैं लेकिन विकास कार्यों के गिनाने में वे असमर्थ हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने आम जनता से काला धन वापस आने, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख जमा होने, 100 दिन में महंगाई पर लगाम लगने के वादे किए थे लेकिन वह कोई भी वादा पूरा नहीं हो पाया है। वादे सिर्फ कागजों में ही रह गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर बीरू राम किशोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव रणवीर, प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव सुधीर सुमन, रणधीर चंदेल, सतीश, सुभाष, इंद्र, रतन ¨सह जम्बाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी