किशोरियों को दी शारीरिक बदलावों की जानकारी

बिलासपुर : आंगनबाड़ी केंद्र बैहल कंडेला में किशोरी शक्ति योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। 13 से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 06:28 PM (IST)
किशोरियों को दी शारीरिक बदलावों की जानकारी
किशोरियों को दी शारीरिक बदलावों की जानकारी

बिलासपुर : आंगनबाड़ी केंद्र बैहल कंडेला में किशोरी शक्ति योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। 13 से 19 वर्ष की किशोरियों को उनमें होने वाले शारीरिक बदलावों की जानकारी दी गई। शिविर में किशोरियों को सेनिटरी नैपकिन व एड्स के बारे में बताया गया और साफ सफाई रखने के बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सदर एक के तहत सीमा ने किशोरियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने के बारे में जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा शर्मा, रामप्यारी, राजकुमारी, मीरा, मीना, आसमा व पुष्पा समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी