नरेंद्र पंडित बने देव भूमि समर्पण संस्था के अध्यक्ष

बिलासपुर : देव भूमि समर्पण संस्था का चुनाव कमल शर्मा की अध्यक्षता में रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केट बॉल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 05:55 PM (IST)
नरेंद्र पंडित बने देव भूमि समर्पण संस्था के अध्यक्ष
नरेंद्र पंडित बने देव भूमि समर्पण संस्था के अध्यक्ष

बिलासपुर : देव भूमि समर्पण संस्था का चुनाव कमल शर्मा की अध्यक्षता में रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केट बॉल मैदान में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से वार्ड नंबर-पांच के पार्षद नरेंद्र पंडित को अध्यक्ष चुना गया। जबकि राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, सचिन कौंडल को महासचिव, सिद्धार्थ बंसल को संयुक्त सचिव, इशान गौतम को प्रैस सचिव तथा अभिनव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पंकज चंदेल, राघव शर्मा, विशाल कौंडल, अंकुश ठाकुर, गौरव कुमार व कपिल गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र पंडित ने बताया कि देव भूमि समर्पण संस्था का मुख्य उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करना है। संस्था आने वाले समय में रक्त दान शिविर, नशे के प्रति जागरूकता शिविर, सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा समाज के उत्थान में कार्य करेगी।

chat bot
आपका साथी