मलोखर में नेपाली का शव बरामद

नम्होल : मलोखर में पुली के नीचे एक नेपाली का शव बरामद हुआ है। पुलिस को घटनास्थल पर एक बैग मिला है। इ

By Edited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 12:59 AM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 12:59 AM (IST)
मलोखर में नेपाली का शव बरामद

नम्होल : मलोखर में पुली के नीचे एक नेपाली का शव बरामद हुआ है। पुलिस को घटनास्थल पर एक बैग मिला है। इसमें टमाटर व मिठाई थी। वीरवार को क्षेत्र में शादी थी। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पुलिस के नीचे शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की आयु करीब 55 साल बताई जा रही है। पुली से गिरने पर नेपाली के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वह सनाली गांव में किराये के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। पुलिस थाना बरमाणा के प्रभारी प्रेम चंद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी