बरोटावासियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधा : गर्ग

संवाद सूत्र घुमारवीं : भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा है कि कस्बे के साथ सटी बरोटा पंचायत के लोग मू

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 05:33 PM (IST)
बरोटावासियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधा : गर्ग

संवाद सूत्र घुमारवीं : भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा है कि कस्बे के साथ सटी बरोटा पंचायत के लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। सड़क सुविधा से भी लोगों को महरूम रहना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों को कई परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरोटा पंचायत के करोट व ठाना गांव में जनसमस्याएं सुनते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इस गांव में आज तक कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोला गया है। यहां के नौनिहालों को दूरदराज क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में जाना पड़ रहा है। प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के नुमांइदे विकास करने के दावे करते हैं लेकिन, घुमारवीं विस क्षेत्र के अधिकांश गांवों के लोगों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। टकरेडा, ठाना व करोट गांव में पेयजल किल्लत है। आरोप लगाया कि मुख्य संसदीय सचिव लोगों की समस्याएं सुनने का सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। हाल यह है कि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। घुमारवीं में शुक्रवार को श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम का पूरी तरह से कांग्रेसीकरण कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। बौखलाहट में कांग्रेस ऐसे ओच्छे हथकंडे अपना रही है। इस अवसर पर सतीश कुमार, सुरेश कुमार, राजूराज, प्रदीप, जगदीश, जगत राम, नंद लाल, कर्म चंद, अमित कुमार, राजेश, अमी चंद, धर्म चंद, बलदेव ठाकुर, नितीश रणौत, बुद्धि राम, दिले राम, कालूराम, सुखराम व प्यारू राम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी