स्वारघाट स्कूल के रसोई घर पर गिरा पेड़

स्वारघाट : स्वारघाट में बारिश से एक चीड़ का पेड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के रसोई घर पर

By Edited By: Publish:Tue, 23 Aug 2016 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2016 04:44 PM (IST)
स्वारघाट स्कूल के रसोई घर पर गिरा पेड़

स्वारघाट : स्वारघाट में बारिश से एक चीड़ का पेड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के रसोई घर पर जा गिरा। पेड़ रात के समय रसोई घर पर गिरा जिससे किसी तरह की जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर दिन के समय हादसा होता तो इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। रसोई घर पर पेड़ गिरने का पता चलते ही स्थानीय तहसीलदार जसपाल ने स्कूल का निरीक्षण कर तुरंत वन विभाग स्वारघाट के आरओ. को मौके पर बुलाकर पेड़ हटाने के आदेश दिए। स्वारघाट स्कूल भवन के पीछे भूस्खलन हो रहा है। इससे और कई पेड़ गिरने के कगार पर हैं। यदि समय रहते कोई समाधान न किया गया तो चीड़ के पेड़ किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।

chat bot
आपका साथी