स्वयेंसेवियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

फोटो, बीएलपी-9 संवाद सूत्र, शाहतलाई : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में चल रहे सात दिवसीय ए

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 06:38 PM (IST)
स्वयेंसेवियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

फोटो, बीएलपी-9

संवाद सूत्र, शाहतलाई : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली जानी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमेश गौतम ने बताया कि अधिकारियों ने पुलिस थाना तलाई के अधिकारियों ने स्वयंसेवियों को शिकायत दर्ज करने आदि की जानकारी दी।

पुलिस थाना तलाई के प्रभारी कर्म ¨सह, एएसआइ भवानी ¨सह व जगदीश कुमार ने स्वयंसेवियों को मामले की छानबीन करने व ट्रैफिक कंट्रोल करने आदि के बारे में भी बताया। उन्होंने स्वयंसेवियों का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। एक बार शुरू करने पर व्यक्ति नशे का आदी हो जाता है। जिसे छोड़ना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। नशा शरीर को अंदर से खोखला कर देता है और इसे हासिल करने के लिए व्यक्ति अपराध करने के लिए विवश हो जाता है। इसलिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। उन्होंने स्वयंसेवियों से यातायात नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी