बरोटा में फंदे से झुली विवाहिता

संवाद सूत्र, दधोल : बरोटा गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शव घर में पंखे से ल

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 08:45 PM (IST)
बरोटा में फंदे से झुली विवाहिता

संवाद सूत्र, दधोल : बरोटा गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शव घर में पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरोटा गांव की 33 वर्षीय बिंदू कुमारी का शव उसके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। महिला के पति के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह आठ बजे लदरौर में टैंट हाउस की दुकान में कार्य करने चला गया था। जिस समय वह घर से काम के लिए निकला था उस दौरान पत्नी व दोनों बच्चे घर में मौजूद थे। पत्नी बिंदू घर में रोजमर्रा के काम में लगी हुई थी। मृतका की सास पशुओं को घास लाने गई हुई थी। सुबह के करीब साढ़े नौ बजे बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। बच्चों ने इसके बारे में दादी को बताया। दादी ने आस पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजे को खोला तो बिंदू का शव पंखे से झूल रहा था। बिंदू के मायके शिमला के समीप कृष्णनगर में हैं। करीब ग्यारह साल पहले बिंदू की शादी हुई थी। बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है व बेटी पांचवी कक्षा में है। बिंदू स्वयं निजी स्कूल में हेल्पर काम करती थी। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में मृतिका का शव लटका हुआ था वह कमरा अंदर से बंद था।

डीएसपी हेडक्वाटर राजेश कुमार ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी भी करवाई है। उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं को केंद्र में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी